
Deoghar News : सूबे की ग्रामीण विकास,पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सोमवार को देवघर पहुंचकर बाबा बैधनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया।

इस दौरान मौके पर उनके साथ उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावे युवा कॉंग्रेस नेता दीपक सिंह राजपूत मुख्य रूप से मौजूद थे।

वहीं मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मै बाबा भोलेनाथ के पावन दर्शन कर झारखंड की समृद्धि,जन जन के कल्याण और सभी के जीवन में सुख शांति की कामना की हूँ।
बाबा भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सद्भाव,विकास और आत्मनिर्भरता का प्रकाश यूँ ही निरंतर फैलता रहे यही प्रार्थना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री दीपिका पांडे रबिवार की देर शांम को ही देवघर पहुंची थीं और सोमवार को उन्होंने नियम पूर्वक बाबा बैधनाथ का पूजा अर्चना किया।


