
Deoghar News : देवघर जिले की कुंडा पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान से गायब हुए उपभोक्ता का मोबाइल को बरामद कर सोंप दिया।

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अंकिता राज का 12 मार्च को तपोवन घूमने के क्रम में मोबाइल गुम हो गया था।

सोमवार को तकनिकि सेल की मदद से मोबाइल को बरामद कर उन्हें सॉंप दिया गया ।


