
Deoghar: अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए दो बुर्जूग की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गयी।

शनिवार की शाम को दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के धनीयामारनी के पास एक ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुए टक्कर में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अनिरूद्ध प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में पहले उसे इलाज के लिये सरैयाहाट स्थित सीएचसी केन्द्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां देर रात को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।

परिजनों ने बताया कि वे सरैयाहाट स्थित हटिया गये थे। वहां से ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान धनीयामारनी के पास सामने आ रहे एक ट्रेक्टर से ऑटो की टक्कर हो गयी। इस घटना में वे ऑटो से बाहर फैंका गये और गंभीर रूप से घायल हो गये।
दूसरी घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह के पास दो बाइक के बीच हुए टक्कर में रंगनिया गावं निवासी 60 वर्षीय भोला दास गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले इलाज के लिये सरैयाहाट ले जाया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां देर रात को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि भोला दास अपने बाइक से हाट गये थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में मंडलडीह के पास एक बाइक सवार से आगे से टक्कर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


