
Deoghar: देवघर नगर निगम चुनाव में माँ-बेटे की जोड़ी ने कमाल किया है। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रवि राउत ने सटीक रणनीति के साथ मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की है, वहीं उनकी मां प्रतिमा देवी ने वार्ड नंबर 28 से पार्षद बनकर विरोधियों को पस्त कर दिया है।

शुक्रवार देर शाम माँ बेटे रवि राउत की जीत की खबर मिलते ही भावुक हो गयी। वहीं, मां प्रतिमा देवी को जीत मिलते ही रवि ने मां का चरण स्पर्श किया और मां ने भी अपने मेयर बेटे को गले से लगा लिया।

रवि राउत ने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है कि मेरी मां भी पार्षद बन गयीं है। वार्ड 28 की जनता ने मुझे व मेरे परिवार को इतना प्यार दिया है, जिसका कर्ज कभी नहीं उतार पाऊंगा। साथ ही मेयर पद पर ही जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे निगम की जनता की जीत है।


