
Deoghar: सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम लाल मुर्मू है जो बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के जोगियातरी गांव का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह बाइक से घर से बाजार जा रहा था। उसी क्रम में गांव के पास ही सामने से तेजगति से आ रहे एक बाइक सवार ने उसके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


