
Deoghar: मतगणना को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिसको लेकर यातायात पुलिस द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है।

दिनांक 26.02.2026 से 28.02.2026 तक देवघर कॉलेज स्थित बजगृह (मतगणना केंद्र) पर होने वाली मतगणना के मद्देनजर, आने-जाने वाले वाहनों के सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु देवघर यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित रूट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे नीचे अंकित दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।

पार्किंग स्थल एवं रूट लाइन
विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं:
कोरियासा की ओर से आने वाले वाहन:
ये वाहन शंख मोड़, रेलवे ओवरब्रिज, अम्बेडकर चौक, बरमसिया चौक, जटाही मोड़ होते हुए बीएड कॉलेज (जटाही मोड़ के पास) में पार्क करेंगे।
मोहनपुर, चौपामोड़, बैजनाथपुर की ओर से आने वाले वाहन:
ये वाहन बैजनाथपुर, बिलासी मोड़, भुरभुरा मोड़, रांगा मोड़ होते हुए दाहिने मुड़कर देवघर रेलवे स्टेशन रोड के दोनों ओर अथवा बाघमारा बस स्टैंड के बगल स्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे।
जसीडीह, चकाई मोड़, सत्संग चौक, विआइपी चौक, मस्जिद मोड़ की ओर से आने वाले वाहन:
ये वाहन तिवारी चौक से बाएं मुड़कर बीएड कॉलेज मैदान में अथवा तिवारी चौक से दाहिने मुड़कर श्रीराम झा चौक के अंदर की तरफ/चिल्ड्रन पार्क रोड के दोनों ओर सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करेंगे।
कोठिया, गिधनी की ओर से आने वाले वाहन:
ये वाहन बाघमारा बस स्टैंड के बगल स्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे।
देवघर कॉलेज की ओर प्रवेश निषेध (बैरियर/ड्रॉप गेट)
मतगणना क्षेत्र को वाहनों से मुक्त रखने हेतु निम्नलिखित स्थानों पर प्रवेश निषेध बिंदु/बैरियर लगाए गए हैं:
- दर्शनिया मोड़
- तिवारी चौक
- रांगा मोड़
- जटाही मोड़
- देवघर रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज प्रवेश निषेध क्षेत्र एवं रूट डायवर्जन
दिनांक 26.02.2026 की रात्रि 10:00 बजे से 28.02.2026 की रात्रि 12:00 बजे तक निम्नलिखित रूट डायवर्जन लागू रहेगा:
· मोहनपुर/चौपामोड़/बैजनाथपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन:
इन वाहनों का देवघर कॉलेज की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन रांगा मोड़ से रांगा गोड टोल टैक्स होते हुए बाघमारा बस स्टैंड, गिधनी, कोठिया से देवपुरा मोड़, टाभाघाट, जसीडीह की ओर जाएंगे।
· मोहनपुर/चौपामोड़/बैजनाथपुर की ओर से आने वाले छोटे वाहन:
छोटे वाहनों का देवघर कॉलेज की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। देवघर शहरी क्षेत्र या जसीडीह जाने के लिए ये वाहन दर्शनिया मोड़ से बाएं होते हुए शिवराम झा चौक से दाहिने मुड़कर हदहदिया पुल होकर गंतव्य को जाएंगे। बाघमारा बस स्टैंड या सुल्तानगंज जाने के लिए दर्शनिया मोड़ से दाहिने मुड़कर जा सकते हैं।
· जसीडीह एवं शंख मोड़ की ओर से आने वाले सभी वाहन:
इन वाहनों का देवघर कॉलेज की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन जटाही मोड़ से बाएं मुड़कर रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज, देवघर से रांगा मोड़, टोल टैक्स होते हुए अथवा जटाही मोड़ से दाएं मुड़कर तिवारी चौक होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
· मस्जिद मोड़ एवं टावर चौक की ओर से आने वाले सभी वाहन:
इन वाहनों का तिवारी चौक से देवघर कॉलेज की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
· गिधनी रोड की ओर से आने वाले सभी वाहन:
इन वाहनों का जटाही मोड़ की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रांगा मोड़, टोल टैक्स होते हुए रांगा मोड़, बैजनाथपुर के रास्ते गंतव्य को जाएंगे।
यातायात विभाग की विशेष सूचना
दिनांक 26 से 28 फरवरी 2026 के दौरान देवघर कॉलेज की ओर जाने वाली सड़कों के दोनों ओर यातायात बाधित रहेगा। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ें।
किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु आम जनता एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपरोक्त यातायात योजना का कड़ाई से पालन करें एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


