
Deoghar: देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए शुक्रवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील एवं भीड़ भाड़ इलाके में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च टावर चौक, पटेल चौक, वीआईपी चौक बरमसिया, जलसार पार्क होते हुए बिलासी, लक्ष्मीपुर चौक, शिक्षा सभा चौक, बाजला चौक, सतसंग चौक सहित अन्य इलाके में किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और संभावित संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों से संवाद कर प्रशासन की तैयारियों की जानकारी भी दी गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह कर रहे थे।
चुनाव को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का किया गया है इंतजाम: एसपी
एसपी सौरभ ने कहा कि चुनाव को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्ती, ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) की सक्रियता सुनिश्चित की गई है। जोन ओफिर्सस की टीम भी बनाया गया है जिसमें इंस्पेक्टर को रखा गया है जिसका मॉनिटरिंग डीएसपी रैंक के पदाधिकारी करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने को कहा गया है।


