
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। 6 ऐसे खूंखार आतंकियों को गिरफ्तार (terrorists arrested) किया, जो दिल्ली में किसी बड़े हादसे को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से गोलाबारूद, अलहदा जैसी विस्फोटक चीजें बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक इनका मकसद राज्यों में धमाका कर नुकसान पहुंचाना था।

पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने पाकिस्तान (Pakistan) में ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन आतंकियो ( (terrorists) को गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ग्रुप के लोग दिल्ली और आस पास के इलाकों में धमाका करना चाहते हैं और इनके निशाने पर भीड़ भाड़ वाली जगहें हैं।

डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा, “दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाक समर्थित आतंकी मॉड्यू का भंडाफोड़ किया है। दो ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली थी। विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं।”


