
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह चकाई मुख्य मार्ग पर मानिकपुर पेट्रोल पंप के पास हुए एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस वाहन द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में वासुदेव दास, दीपक कुमार दास प्रियंका देवी एवं छह वर्षीय आयुष कुमार गांव बसवरिया जसीडीह अनीता देवी गीत देवी शकुंतला देवी तीनों जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद के रहने वाले हैं।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार दास और उसकी पत्नी प्रियंका कुमारी को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।
स्वजनो ने बताया कि सभी लोग सोमवार को बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना अंतर्गत रांगा गांव एक रिसेप्शन पार्टी में भाग लेने गए थे। मंगलवार को सभी लोग एक कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे।
इस दौरान पीछे से आ रही एक एंबुलेंस वाहन ने कर में धक्का मार दिया उपरांत कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी एक ट्रक से जा टकराई।
इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जसीडीह पुलिस घटना के बाद मामले की जांच में जुट गई है।



