
Deoghar: देवघर-दुमका रेलमार्ग पर रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा रेलवे ओवरब्रीज के समीप एक लगभग 35 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

मृतका का नाम हीरा देवी है। जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरथर की रहने वाली है। महिला का मायके रिखिया थाना क्षेत्र के रानीबांध में है। घटना की जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कुछ दिन पूर्व ही वह मायके आयी थी। रविवार को वह अचानक मायके स्थित घर से निकल गयी थी। वह देवघर-दुमका रेलवे लाइन पर कब पहुंच गयी। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं मिल पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह एक माल गाड़ी के आगे कूद कर अपनी इहलीला को समाप्त कर लिया।


