
Deoghar News : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जख्मी जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी मयंक राज व प्रदीप कुमार राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

यहां दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में देवघर की ओर आ रहे थे।

उसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए।
घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है।


