
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड स्थित होटल रूद्राक्ष इन परिसर से बाइक चोरी कर ली गई है। गुरुवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर नगर थाना में राजकुमार केशरी ने शिकायत दर्ज कराया है।

उनका कहना है कि उनकी जेएच 15 क्यू 7256 नंबर की बाइक को होटल रूद्राक्ष इन के नीचे पार्क किया था। गुरुवार रात दो बजे के करीब बाइक की चोरी कर ली गई।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक युवक बाइक चोरी करने की मंशा से वहां पहुंचा। उनके अपने साथ लाए चाबी से बाइक को लॉक खोल लिया। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुट गई है।


