
Deoghar Nigam Chunav : लंबे अरसे के बाद झारखंड राज्य में निगम चुनाव होने जा रहा है। जिसकी अधिसूचना किसी भी दिन या वक्त चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जा सकता है। ऐसे में बाबा नगरी देवघर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। खासकर, मेयर पद को लेकर प्रत्याशी के दावे अभी से ही खूब चर्चित हो रहे।

बाबा भोले की नगरी में भोली जनता अपना मेयर किसे चुनना चाहेगी ये तो भविष्य के गर्भ में समाहित है। लेकिन, दाने एक और दावे अनेक जैसा हाल होता नजर आ रहा है। जहां, कई नेता, समाजसेवी, चिकित्सक और पूर्व पार्षद के मेयर प्रत्याशी बनने की पेशकश जुबानी तौर पर शुरू हो गई है।

हालांकि, अभी भी लोग प्रथम मेयर की खामोशी टूटने का भी इंतजार कर रहे हैं। जिनका ही एकमात्र दबदबा इस पद पर रहा है।
निगम चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर जनता अपनी बात रख रही। भाई जी जी कहे जाने वाले नामी समाजसेवी के चाहने वाले भी उन्हें मेयर चुनाव में उतरने की मिन्नतें कर रहे लेकिन, अबतक उनकी भी चुप्पी ही सामने आई है।
महिलाएं भी इस दौड़ में अपनी दावेदारी को पुख्ता करने में लगी है. इसी कड़ी में भाजपा नेत्री व पूर्व वार्ड पार्षद भी काफी समय से जनता के बीच पहुंच रहीं।
पूर्व वार्ड पार्षदों की टोली ने अपना अलग मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसका अलावा भी कई ऐसे नाम हैं जो सामने आ रहे। जो संभावित देवघर मेयर प्रत्याशी हो सकते हैं।
यही वजह है कि आने वाले चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन अभी से ही बढ़ी हुई है।
जाहिर है, चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों का नाम सामने आ ही जाएगा। लेकिन, अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का मेयर चुनाव देवघर में हवा का रुख बदलती है या जहां ठहरी है वहां ठहर ही जाती है।


