Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीरनगर नवाडीह गांव के पास बाइक पोल से टकरा गयी। इस घटना में बाइक चालक कि मौत हो गयी। मृतक का नाम कामदेव यादव है जो बकरा गावं का रहने वाला है।

घटना की बावत बताया जाता है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर नावाडीह गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से हो गया।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक कामदेव यादव का साला मंटू यादव ने बताया कि वह ट्रक ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है।



