
Deoghar: देवघर जिले की विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कई थानों के पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल किया है।

एसपी के आदेश पर बुढ़ई थाना के पुलिस अवर निरीक्षण (पुअनि) मो. शकील अहमद को रिखिया थाना, एम्स टीओपी के पुअनि अजय कुमार सिंह-2 को रिखिया थाना, मधुपुर थाना के पुअनि नईम अंसारी को खागा थाना, जसीडीह थाना के पुअनि इलियास लकड़ा को खागा थाना, नियंत्रण कक्ष देवघर के पुअनि तरुण बाखला को जसीडीह थाना, सोनारायठाढ़ी थाना के पुअनि लक्ष्मण बोबोंगा को मारगोमुंडा थाना, पुलिस केन्द्र देवघर के पुअनि संतोष कुमार मंडल को नगर थाना, देवघर, पुलिस केन्द्र देवघर के पुअनि रूप सिंह मुनरी को बुढ़ई थाना, पालोजोना थाना के पुअनि मो. औरंगजेब को पथरौल थाना, पुलिस केन्द्र देवघर के पुअनि जलेश्वर चौधरी करौं थाना, रिखिया थाना के पुअनि उपेन्द्र मिश्रा को पथरड्डा ओपी, खागा थाना के पुअनि संदीप कुमार को नियंत्रण कक्ष, देवघर, यातायात थाना देवघर के पुअनि सर्वनारायण झा को पुलिस केन्द्र, देवघर, मारगोमुंडा थाना के पुअनि विरेन्द्र कुमार को पुलिस केन्द्र, देवघर, कुंडा थाना के सहायक अवर निरीक्षण (सअनि) मिलन कुमार को पुलिस केन्द्र, देवघर, सारवां थाना के सअनि मकबूल अंसारी को पुलिस केन्द्र, देवघर, विधि शाखा, देवघर के सअनि बाबा मंदिर थाना, करौं थाना के सअनि अशोक पांडेय को बाबा मंदिर थाना, नगर थाना के सअनि अजीत तिवारी को बुढ़ई थाना, पुलिस केन्द्र के सअनि चुन्नू प्रसाद मंडल को विधि शाखा, देवघर, मधुपुर थाना के सअनि रुसीलाल हेम्ब्रम को नाफिस शाखा एवं देवघर, पुलिस केन्द्र के सअनि संध्या कुमारी को महिला थाना, देवघर में पदस्थापित किया गया है।



