
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के थाढ़ीदुलमपुर के पास दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई।

इस घटना में दोनों बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में भोला दास मुर्शिदाबाद बंगाल और नकुल इस्लाम भागलपुर का रहने वाला है।
इधर घटनास्थल से कुंडा पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई।


