
Deoghar: साइबर थाना की पुलिस ने गूगल पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर ठगी का शिकार बनाने वाले पांच साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार साइबर ठगों में देवानन्द कुमार दास, यूमन दास साकिन रंगामाटी, बिमल कुमार साकिन पिछड़ीबाद डुमरिया तीनों थाना पथरड्डा, अरूण दास साकिन चरघरा थाना सारवां और सूरज कुमार दास साकिन आमतल्ला थाना मधुपुर का रहने वाला है। इन सबों के पास से 05 मोबाइल फोन व 06 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

एसपी सौरभ को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुराभुरा स्थित जंगल में गूगल पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर ठगी का शिकार बनाने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी ने साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
साइबर डीएसपी ने पुलिस निरीक्षक त्रिलोचन तामसोय पुअनि सूरज कुमार को छापेमारी करने को कहा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के लिए थाना लाया गया। यहां की गई पूछताछ में आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया।
बताया कि सरकारी योजना, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी सहित अन्य तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाते है। पुलिस आरोपित के पास से बरामद मोबाइल फोन को खंगालने में जुटी है।


