
Deoghar : देवघर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दो को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरीया पहाड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जसीडीह की पुलिस ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसका नाम कंचन राय है जो बाघमारी का रहने वाला बताया जाता है।

घायल बसुआडीह टोल टेक्स में काम करता है। घायल ने बताया कि पिकनिक मनाने के लिये डिगरिया पहाड़ गया था। वहां से वापस बाइक से लौट रहा था। उसी क्रम में बाइक असंतुलित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गयी।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी घटना बुढ़ई थाना क्षेत्र में घटी।
जहां पालोजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम नुनेश्वर मालपहाड़िया है।
उसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि उसके एक साथी की हालत गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


