
Deoghar : नव वर्ष के जश्न के दौरान एक जनवरी को दिन में नगर थाना इलाके के पटेल चौक पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखने को मिला। वहां तैनात किये गये दो आइआरबी के जवान नशे में धुत ड्यूटी पर दिखे।

बताया जाता है कि दोनों को पटेल चौक पर ट्रेफिक व्यवस्था देखने के लिये तैनात किया गया था। दोनों जवानों को उक्त स्थल पर ड्यटी पर लगाया गया था। लेकिन दोनों जवान वहां आने जाने वाले लोगों और वाहनों के चालकों से बकझक करते दिखे।

उसी क्रम में जवानों के कार्यशैली का कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। इतने में दोनों जवान वीडियो बनाने वालें से बकझक ही नहीं किया बल्कि गाली- गलौज भी करने लगा। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
बताया जाता है किसी ने इसकी सूचना देवघर एसपी को दे दी। उपरांत यातायात पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और नशे में ड्यूटी कर रहे दोनों जवानों को उठाकर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक दोनों को नगर थाना में बैठा कर रखा गया था।



