
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके के ठाढ़ीदुलमर स्थित साहेब नगर तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक का नाम 15 वर्षीय रियांश उर्फ शुभ पिता अजय राउत है जो कुंडा का रहने वाला है। दो दिन पूर्व ही वह अपने मामा घर ठाढ़ी दुलमपुर आया था।

मृतक के पिता पूणे में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। आनन -फानन में उसे तालाब से निकाल कर इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड़्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक तीन बहनों का एकलौता छोटा भाई था।
मृतक के मामा ने बताया कि रियांश उर्फ शुभ दो दिन पूर्व ही मामा घर आया था। सोमवार की सुबह 09 बजे के आसपास घर के ही चार पांच बच्चे के साथ बगल स्थित कृष्णा मंदिर जाने की बात कह कर निकला था।
करीब एक घंटे बाद तालाब किनारे काम कर रहे एक मजदूर ने फोन कर जानकारी दिया कि आपके घर का लड़का तालाब में डूब गया है।
उपरांत सभी लोग दौड़कर तालाब के पास पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय तैराक के द्वारा काफी देर तक उसे तालाब में खोजने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं मिला।
उपरांत तालाब में झगड़ डालकर उसे बाहर निकाला गया। उपरंात इलाज के लिये लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर नगर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।


