Deoghar News : फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी सहित अन्य तरीके से लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने वाले चार साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार होने वालों में सारठ थाना क्षेत्र के दरपा गांव निवासी रोहित ठाकुर व निरंजन पंडित , सगरुबाद निवासी अजीत दास व दिलीप महरा शामिल है। इन गिरफ्तार आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन व तीन सिम कार्ड बरामद किया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र के सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया स्थित जंगल-झाड़ से किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित अजीत दास का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज है। एसपी सौरभ को जंगल-झाड़ी में छिपकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की योजना बनाने के बारे में सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी आलोक में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक शिवनारायण कामत, पुलिस अवर निरीक्षक विशेश्वर कुमार व सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह सहित जवानों की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में चारों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



