
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्धनी गांव के एक घर में घुसकर जबरन जेवर व सामान ले जाने का विरोध करने पर मारपीट पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल पति पत्नी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर दोनों को छुट्टी दे दी गई।

घटना के संबंध में घायल राहुल महथा की पत्नी भारती देवी ने बताया कि घर में वह अकेली थी पति कुछ काम से बाहर गये थे। उसी समय अचानक देवर वहां पहुंचा और अलमारी से जेवर और सामान ले जाने लगा।

जिसका उसने विरोध किया तो वह गाली गलोज करना शुरू कर दिया। जब पति वापस लौटा तो घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि पति देवर के पास समान मांगने के लिए गया था।
उसी दौरान लाठी डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना उसे और पति दोनों गंभीर रूप से चोट लग गयी। वहीं घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।


