
Deoghar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृतक 60 वर्षीय सूरज महतो जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के काशीडीह गांव का रहने वाला था।

जानकारी हो कि काशीडीह मोड के पास मंगलवार को घर के पास से पैदल जा रहा था। इस दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया था।

हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर से फरार हो गया था। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए स्वजनों के द्वारा देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के क्रम में बुधवार की रात को उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


