
Deoghar News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हुए एक युवक को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम मिंटू मुर्मू है जो बिहार के जमई जिला के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के केरवाटांड़ का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह घर से बाइक लेकर बाजार जा रहा था। उसी क्रम में घर से कुछ दूरी पर ही बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह गिर पड़ा।

इस घटना मंे उसके सिर और पैर में गंभीर चोट लग गयी। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां देखने के उपरांत चिकित्सक के द्वारा उसे इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया।


