
Dumka: दुमका में ट्रेन हादसा हुआ है। रामपुरहाट से दुमका और देवघर के रास्ते जसीडीह स्टेशन जाने वाली रामपुरहाट- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन (63081) दुमका स्टेशन के पास बेपटरी हो गई है। गनिमत रही कि इस हादसे में यात्रियों की कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। दो – तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।

बेपटरी होने के बाद बोगी ने पास के इलेक्ट्रिक पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रेन की गति कम होने के कारण यात्रियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल पहुंचे।
स्टेशन प्रबंधक टी पी यादव ने बताया कि रेलवे के वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। क्रेन वगैरह आने के बाद ही ट्रेन को पटरी पर किया जा सकेगा। फिलहाल स्थानीय स्तर पर रेलकर्मी पटरी और पोल की मरम्मती में लगे हुए हैं। दो पटरी पर आवागमन बाधित है।
दुमका एसडीएम कौशल कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर दुघर्टना का जायजा लिया।
दुमका एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि ट्रेन के बेपटरी होने की सूचना मिली, हम यहां अपनी पहुंचे हैं। इसमें कुछ यात्रियों को चोट आई थी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।



