
Deoghar : देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र से साइबर थाना पुलिस ने कई साइबर आरोपित को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि इनके पास से पुलिस को लगभग 10 लाख रूपये से ज्यादा नकदी भी मिला है।

हांलाकि इस मामले में साइबर थाना कि पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

सूत्रों कि माने तो जिस साइबर आरोपित के पास से रूपये की बरामदगी कि गयी है वह मारगोमुंडा थाना इलाके का रहने वाला है।
बताते चलें कि जिले की साइबर थाना की पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।



