
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े एक ऑटो चालक से नकदी छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना इलाके के कालीरखा निवासी ऑटो चालक हरेराम गुप्ता ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

जिसमे बताया कि वह शहर में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। दिसंबर माह में उसके बेटे की शादी है। सुबह उसने अपने पत्नी से 10 हजार रूपये लेकर सामान खरीदन बाजार अपनी ऑटो से गया था।

चार हजार रूपये का सामान खरीदा और बांकि रूपया पॉकेट में रखकर बस स्टेंड रोड की ओर से लौट रहा था। उसी क्रम में कल्ब ग्राउंड मोड़ के पास दो लड़का खड़ा था उसने ऑटो रोकने का इशारा किया।
उसने पैंसेंजर रहने की बात सोचकर ऑटो को रोक दिया। ऑटो रूकते ही एक युवक दोनों हाथ से उसका पैर पकड़ लिया और दूसरा जबरन पॉकेट से छह हजार निकाल कर क्लब ग्राउंड की ओर भाग गया।
इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।



