
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके के बैद्यनाथ धाम जसीडीह रेल लाइन पर पूरनदाहा के पास एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

घायल व्यक्ति को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम लखन साह है जो कुंडा थाना इलाके के बसमता चांदडीह का रहने वाला है।

बताया जाता है स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गयी। वह काफी देर से पुरनदाहा के पास रेलवे ट्रेक पर टहल रहा था।
पहली बार उसे स्थानीय लोगों ने उसे वहां हटने को कहा। वह वहां से कुछ देर के लिये चला गया। जैसे ही ट्रेन वहां पहुंची वह ट्रेन के आगे कूद कर जान देने का प्रयास किया लेकिन से झटका लगने के बाद पटरी से बाहर फेंका गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दिया। जसीडीह जाआरपी की टीम घटनास्थल पहुंची और उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।


