
Deoghar News : खाना बनाने के क्रम में झुलसकर एक महिला की मौत हो गयी। मृतका 57 वर्षीय बिहुला देवी जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव की रहने वाली थी।

उसके बेटा गुड्डू महथा ने कहा कि उसकी मां घर में खाना बना रही थी। इस दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। इस घटना में वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। उसके बाद पुलिस द्वारा कागजी खानापूर्ति को पूरा कर शव को स्वजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


