
Deoghar News : देवघर नगर थाना में दो करोड़ रूपये गबन को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कास्टर टाउन करणीबाग निवासी निखिल कुमार झा दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि वह सुभक्स इंफोटेक(ओपीसी)प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यरत है। यह कंपनी एक इंटरमीडियरी प्लेटफार्म है जो जनता को वर्चुअल डिजिटल एसेट (वीडीए)लेनदेन की सुविधा प्रदान करती है।

कंपनी के खातों में रखी संपूर्ण धनराशी जनता की संपत्ति है। जिसे वह सिफ इंटरमीडियरी के रूप में होल्ड करते हैं। कहा है कि उसके कंपनी का पूर्व कर्मचारी हरियाणा करनाल कनिका बिहार निवासी गुरप्रीत सिंह ने कंपनी के बैंक खातों से लगभग दो करोड़ की जनता की धनराशि का सोची- समझाी रणनिति के तहत गबन कर दिया।
कहा है कि इसकी जानकारी उसे इधर हाल ही में आंतरिक ऑडिट के क्रम में हुई। कहा है कि आरोपी ने न केवल जनता के धन का गबन किया बल्कि कंपनी के देवघर स्थित कार्यालय परिसर में अधिकांश कर्मचारियों के साथ मारपीट भी किया।
कहा है कि आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उन्हें कंपनी के खाते से किये गये अपने धोखाधड़ी पूर्ण और गबन के लेनदेन के सबूत मिटाने के लिये मजबूर किया।
इसके अलावा आरोपी के द्वारा कर्मचारियों को वॉट्सएप कॉल और संदेश भेज कर लगातार धमकी दिया जा रहा है। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


