
Deoghar News : मोहनपुर थाना क्षेत्र के अमेलवा गांव में शुक्रवार देर रात्रि को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम 30 वर्षीय सुदामा देवी है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। शनिवार सुबह पुलिस अमेलवा गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना के संबंध में मृतिका के पिता रामदेव मंडल ने बताया कि कल बेटी से फोन पर बात हुआ था। किसी लोन के संबंध में घर में लड़ाई झगड़ा चल रहा था।
इसीलिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई


