
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा मोहल्ला स्थित एक घर का ताला तोड़कर वहां से गहना, नकदी, लैपटाप व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

घटना के संबंध में सरणबसप्पा ने बताया कि वे मूल रूप से कर्नाटक के गुलबर्ग के रहने वाले हैं। वे यहां किराए के मकान में रहते हैं।

दीपावली पर्व के मौके पर वे घर बंद करके कर्नाटक गए थे। वहां से लौटकर आने पर पाया कि घर में चोरी हो गयी है।
चोर खिड़की काटकर घर के अंदर घुसे। वहां से 23 हजार नकद, दो सोने का अंगुठी, चांदी का पूजा का सामान, एक घड़ी, लैपटाप व अन्य सामान चोरी कर लिया था।
चोरी किए गए सामानों की कुल कीमत 1.35 लाख से अधिक बतायी जाती है।
घटना की जानकारी कुंडा थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


