
Deoghar : फर्जी फिल्प कार्ड व अमाेजोन कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर ठग गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इसी मामले में एक को निरुद्ध भी किया गया है।

साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया स्थित जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को झांसे में ठगी का शिकार बनाने की योजना के बारे में जानकारी मिली।

जानकारी के आधार पर एसपी सौरभ के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, पुलिस अवर निरीक्षक विशेश्वर कुमार व सारठ थाना प्रभारी सहित जवानों की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करूवा गांव निवासी इमामूल अंसारी, करौं थाना क्षेत्र के भौरणाडीहा गांव निवासी प्रमोद कुमार मंडल व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के भंडारो गांव निवासी आलोक कुमार को गिरफ्तार गया।
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 45 हजार रुपये नकद सहित छह मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार साइबर ठगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि माह जनवरी से लेकर अब तक कुल 659 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 8812 मोबाइल फोन व 1045 सिम कार्ड जब्त किया गया है ।


