
Deoghar News : विभिन्न मामले में फरार चले आरोपितों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नगर थाना की पुलिस ने नगर थाना में दर्ज मामले में आरोपित बड़ा बाजार निवासी अब्दुल अहमद उर्फ रिंकू खां व गांधी नगर निवासी राजीव कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है।

दोनों पर एकमत होकर लूट करने की आरोप के तहत दर्ज मामले में तलाश थी।
वहीं हरि किशुन साल लेन निवासी बिट्टु कुमार उर्फ बिटु राउत, श्रीराम गली झौसागढ़ी मोहल्ला निवासी मो. असलम व क्लब ग्राउंड निवासी सुरेंद्र धपरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इन तीनों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। वहीं जसीडीह थाना की पुलिस ने राकूडीह गांव निवासी रवि पासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



