
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चंदडीह गांव में बिजली कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घायल का नाम मोहन वर्मा है। घटना के संबंध में घायल मोहन वर्मा ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के घर के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।

जहां से आए दिन घर का बिजली कनेक्शन काट देता है। जिसे लेकर कई बार पूर्व में विवाद भी हुआ था। गुरूवार को बिजली के तार को काट दिया।
इसकी शिकायत लेकर जब वह पड़ोसी के घर के पास पहुंचा तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गया और लाठी डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर इलाज के लिए उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है।
वहीं घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।


