
Deoghar Crime News : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के परशुराम नगर इलाके में मंगलवार की देर शाम को अपराधियों ने जान मारने की नियत से एक बैंक मैनेजर पर लगातार तीन फायर कर दिया था। हांलाकि गोलीबारी में बैंक मैनेजर राकेश कुमार बाल- बाल बच गये थे।

उपरांत कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में कुंडा पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए आरोपी परशुराम नगर निवासी मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, तीन खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया है। आरोपी मुकेश पूर्व में भी बाइक चोरी मामले में देवीपुर थाना से जेल जा चुका है।
बताते चलें कि मामले में बैंक मैनेजर राकेश कुमार ने कहा है कि मंगलवार की रात को पड़ोस के रहने वाले मुकेश सिंह और अक्षय कुमार सिंह गाली- गलौज करते हुए उसके घर के दरवाजे में जोर- जोर से धक्का मारने लगा।
यह सुनकर उसके बहनोई अरविंद सिंह बाहर निकले तो दोनों भाई कहने लगा कि राकेश कुमार कहां है उसको 50 हजार रूपया पहुंचाने बोले थे नहीं दिया है।
आवाज सूनकर वह भी बाहर निकला तो अचानक मुकेश सिंह पिस्टल निकालकर उस पर तीन गोली चला दिया। गनिमत यह रही की गोली उसे नहीं लगी और वह दौड़कर घर के अंदर घूस गया।
उपरांत पुलिस को घटना की जानकारी दी।



