
Deoghar/Madhupur News : देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ लकड़ी मिल के समीप रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का क्षत -विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मृत युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की उम्र 20-25 वर्ष है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
इन दोनों की मौत आत्महत्या है या हादसा इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।


