
Deoghar: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक 23 वर्षीय युवक की मौत इलाज के दौरान देवघर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में हो गयी। मृतक का नाम प्रेम कुमार है जो बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के दुलामपुर गावं का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह बच्चे को इलाज के लिये लेकर बाइक से बुढवाकुरा जा रहा था। उसी क्रम में जयपुर थाना क्षेत्र के कोदरखुसो गावं के पास एक अनियंत्रित मालवाहक ऑटो ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों द्वारा उसे पहले इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिये उसे पहले कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गये। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
उपरांत मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया। वहीं जानकारी मिलते सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।



