
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर एक युवक से 34 हजार रूपये छिनतई के मामले में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। नगर पुलिस दोनों से पुछताछ करने में जुटी है।

बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके में बुधवार की देर शाम को एक व्यक्ति से बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर 34 हजारों रुपये छिनतई कर लिया था। मामले को लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के बंधा मुहल्ला निवासी कन्हैया झा ने थाने में शिकायत किया था। पीड़ित ने बताया कि वह वर्तमान में जसीडीह इलाके में रहता है। वह ट्रेक्टर चलवाने का कार्य करता है। बताया कि ट्रैक्टर मालिक का रूपया उसके पास था जो उसने बाइक की डिक्की में रखा था। बुधवार की शाम को बैजनाथपुर चौक पर उसका एक पुराना दोस्त मिल गया। उसने उसे पहले खर्चा करने को कहा। पहले उसने उसे ठंडा पिलाया उपरांत उक्त मित्र ने उसे शराब पिलाने को कहा। उसने शराब खरीदा और मित्र ने कहा कि चलो नंदन पहाड़ इलाके में कहीं सूनसान जगह पर पियेंगें। जब वह बाइक की डिक्की में शराब और पानी रख रहा था उसी दौरान उसके दोस्त ने उसमे रखे रूपये को देख लिया था। उपरांत वह नंदन पहाड़ पहुंचा उतने में साथ आये उसके मित्र ने अन्य लड़के को वहां बुला लिया। सभी लोगों ने शराब पी उसके बाद उसे सिगरेट लाने के लिये भेज दिया। इतने में उनलोगों न उसके बाइक के डिक्की में रखे रूपये को निकाल लिया। जब वह लौटकर आया तो देखा की रूपया डिक्की से गायब है। उसने उन लड़कों को रूपये वापस करने को कहा तो एक युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर जान मारने की नियत से उसके उपर तान दिया। वह डर गया और इसकी जानकारी अपनी पत्नी को किसी तरह दिया। उपरांत उसकी पत्नी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही नगर पुलिस नंदन पहाड़ पहुंची तो पुलिस को देखकर सभी लड़के फरार हो गये। इसी मामले में नगर पुलिस ने त्वरीत कर्रावाइ करते हुए घटना में शामिल दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस लगातार पुछताछ करने में जुटी है।


