
Deoghar News : देवघर साइबर थाना की पुलिस ने अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम आइडी बनाकर मैसेज कर वायरल करने की धमकी देने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित शिवा कुमार दास धनबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव कर रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बताया जाता है कि पीड़िता की ओर से मामले को लेकर साइबर थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया था। जिसमें पीड़िता ने आरोपित पर उसका अश्लील वीडियो बनाने और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आइडी बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने मामले को लेकर साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी, विशेश्वर कुमार व अजय कुमार की टीम को मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
टीम ने अनुसंधान के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


