
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के समीप एक फर्नीचर गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास में अपरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

स्थानीय लोगों ने गोदाम मालिक को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोदाम संचालक वहां पहुंचा और अग्नि शामक विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन कर्मी घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया। लगभग 10 बजे से लेकर 2 बजे तक आग पर काबू पाने के लिए अग्नि शामक एवं पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोग लग रहे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
आग इतनी भीषण थी इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 6 टैंकर पानी आग बुझाने में लग गया। दुकान मालिक नीतीश तिवारी ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज घर से निकलकर गोदाम आ ही रहा थे तभी फोन पर जानकारी मिल की गोदाम में आग लग गई है।
जिसके बाद अग्निशमन व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग कर्मी आग बुझाने के लिए पहुंच गए। बताया कि आग लगने से लगभग 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।
गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।



