
Madhupur (Deoghar News) : देवघर जिले के मधुपुर शहर के नीमतल्ला रोड़ निवासी 55 वर्षीय संजय कुमार डालमिया की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। कपड़ा व्यवसायी संजय कुमार डालमिया का गांधी चौक पर दुकान है।

डालमिया कूप के समीप रेलवे लाइन पोल संख्या 292/ 26 पर संजय का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई फैल गई। परिजनों ने बताया कि हावड़ा मोकामा ट्रेन से यात्रा करने के दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई।

क्षत विक्षत शव को रेल पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज देवघर भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को स्थानीय बैकुंठ धाम शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संजय के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


