
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक जंगल से घायल अवस्था में बरामद एक ईंट व्यापारी को पुलिस ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घायल ईंट व्यवसायी का नाम संजय यादव है को जो जिले के सारवां थाना इलाके के रामपुर गावं का रहने वाला है। इधर घटना कि जानकारी पुलिस द्वारा स्वाजनो दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। घायल संजय यादव ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को तीर नगर पैसे का तागादा के लिए जा रहा था।
इस दौरान एक अज्ञात चार चक्का पर बैठे सवार 6 लोगों ने उसे जबरन बाइक से उतर कर गाड़ी में गाडी में बैठा लिया और जंगल की ओर ले गए. जहां पर मारपीट करना शुरू कर दियाऔर 35 हजार रुपया छीन लिया। उपरांत वह बेहोश होकर वहीं गिर गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर इलाज जारी है। वहीं मोहनपुर पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।


