
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में हथियार के बल पर मारपीट कर छिनतई करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बुढ़ई निवासी रविन्द्र ठाकुर ने दर्ज कराया है।

मामले में सलुरायडीह निवासी राजेश पांडेय, सुभाष पांडेय, अनिल पांडेय और मोेहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन निवासी नितेश यादव सहित 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया है।

कुंडा पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।



