
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के सूडीया गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक का नाम अवलेश झा है।

परिजनों ने बताया कि वह घर में बल्ब लगा रहा था उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उपरांत परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना के संबंध में मृतक अवलेश झा के भाई ने बताया कि गांव में मनसा पूजा की तैयारी की जा रही थी। सभी लोग व्यस्त थे और घर में अवलेश बल्ब लगा रहा था। उसी क्रम में अचानक करंट की चपेट में आ गया और वह गिर पड़ा। गिरने के बाद उसकी पत्नी ने हल्ला मचाया। उसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और बिजली तार को पोल से काटकर अलग कर दिया।
उसके बाद अवलेश को उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी है।


