
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना में रंगदारी की मांग को लेकर मारपीट करने एवं जान मारने की नियत से फायरिंग करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कुंडा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी बैजनाथपुर बंधा छिट करनीबाग निवासी नितिश भारद्वाज ने दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे के आसपास बंधा निवासी मुन्ना सिंह के साथ निमंत्रण में बाइक से मुन्ना सिंह के पिता के मामा घर मेदनीडीह मोहनपुर थाना अंतर्गत जा रहा था। बियर बार के पीछे काली मंदिर के पास जैसे ही पहुंचा उसी वक्त सामने एक बुलैट एवं स्कूटी पर सवार धर्मेन्द्र यादव साकिन सहिया बंजामा थाना झाझा जिला जमुई बिहार वर्तमान पता बंधा बियर बार के पीछे, बंधा निवासी पुष्पक सिंह, गंगा यादव एवं चार अज्ञात युवक सामने से घेर लिया और लात घूस्सा से मारने पीटने लगा। जिससे दोनों वही गिर गया।

जब वह उठकर खड़ा हुआ तो धर्मेन्द्र यादव ने उसके गले से सोने का चेन खिंच लिया। किसी तरह वहां से भागने लगा तो धर्मेंन्द्र यादव ने जान मारने की नियत से गोली चला दिया जो उसके बगल से निकल गया। इधर कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


