
Deoghar: रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने वाली एक महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पुलिसकर्मी का पुलिस लाइन की रहने वाली है।

किस परिस्थिति में उसने विषपान किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उसे गंभीर हालत में पुलिस लाइन से पीसीआर वेन के द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि उक्त महिला पुलिसकर्मी का पति भी देवघर जिला बल में कार्यरत है।

जानकारी मिलते ही वैद्यनाथ द्याम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये।


