
Deoghar: बाबा मंदिर गर्भ गृह में गिरकर एक महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल महिला श्रद्धालु का नाम राजकली देवी है जो बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाली है। घायल के पति अयोध्या शाह ने बताया कि वह पत्नी के साथ पूजा करने देवघर आया था। भीड़ अधिक होने के कारण उसकी पत्नी गर्भ गृह में पूजा करने के दौरान गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे पहले इलाज के लिए बाबा मंदिर स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।


