
Deoghar : देवघर शहर के कास्टर टाउन मोहल्ला निवासी व्यवसायी जीतेश राजपाल ने नगर थाना में संपत्ति विवाद को लेकर अपने भाई राजेश राजपाल व उनके पुत्र लवीश राजपाल को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में जिक्र है कि 2017 में ही आरोपित राजेश राजपाल अचानक बिना कर्ज चुकाए होटल बैद्यनाथ को छोड़ दिया। इस वजह से संपत्ति नीलामी के कगार में पहुंच चुकी थी.

लेकिन किसी तरह होटल को नीलाम होने से बचाया गया। इधर आठ साल बाद आरोपित द्वारा संपत्ति के संचालन में जबरन हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया।
साथ ही हमला व जान मारने की धमकी भी दिया जाने लगा। इतना ही नहीं आरोपित द्वारा आत्महत्या करने बात कहकर ब्लैकमेल करने का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


