
Deoghar: मारपीट में घायल हुए मां और बेटे को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम निर्मला देवी और टुनटुन कुमार है जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

घटना की बाबत घायल टुनटुन ने बताया कि वह अपने खेत में मेढ की मरम्मती कर रहा था। इस दौरान गोतिया के कुछ लोग पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसकी मां उसे बचाने दौड़ी तो उसकी उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उपरांत दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय चांदन थाना पुलिस को दे दी गई है।


